रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, 4 किलोमीटर लंबा जाम, यातायात बाधित

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चुटूपालू घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे के बाद आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बताया जा रहा कि रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा एक ट्रेलर घाटी के रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पीछे से अलग हो गया। वहीं, पिछला हिस्सा चालक के केबिन के बीच फंस गया। घटना के बाद से सड़क पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन ट्रेलर के पलट जाने से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। प्रशासन और पुलिस ट्रेलर को हटाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि यातायात बहाल किया जा सके। बड़े आकार के ट्रेलर को हटाने में समय लग रहा है। प्रशासन ने जाम कम करने के लिए एक लेन को बंद कर दूसरी लेन से वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन बंद लेन में भी करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में छोटे-बड़े सभी तरह के वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जाम में फंसे यात्रियों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कम से कम एक लेन हमेशा खुला रखा जाए, ताकि यातायात लगातार चलता रहे और लोग घंटों जाम में न फंसे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और ट्रेलर को हटाकर सड़क खोलने की कोशिश कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।