झारखंड में फिर मिले डेंगू के 31 नए मरीज, 24 में चिकनगुनिया की भी पुष्टि

इनमें पूर्वी सिंहभूम के सबसे ज्यादा 15, रांची के 13, हजारीबाग का 01, चतरा का 01 और पाकुड़ का 01 डेंगू का मरीज है। कुल 476 संदिग्ध मरीज मिले थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज (Dengue and Chikungunya Patients) लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, डेंगू के 31 नए मरीज मिले हैं।

इनमें पूर्वी सिंहभूम के सबसे ज्यादा 15, रांची के 13, हजारीबाग का 01, चतरा का 01 और पाकुड़ का 01 डेंगू का मरीज है। कुल 476 संदिग्ध मरीज मिले थे।

जांच में 31 में डेंगू की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर, चिकनगुनिया के भी 25 नए मरीज मिले हैं। रांची में 24, जबकि लोहरदगा में चिकनगुनिया का एक मरीज मिला है। 239 संदिग्ध मरीजों की जांच में 25 में चिकनगुनिया (Chikungunya) की पुष्टि हुई।

Share This Article