गुजरात के राजकोट में बंधक बनाए गए झारखंड के 6 मजदूर मुक्त, 5 नाबालिग…

झारखंड के पुलिस-प्रशासन ने गुजरात पुलिस-प्रशासन की मदद से राजकोट की एक कंपनी से मुक्त कराने के बाद वापस घर लाया जा रहा है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गुजरात के राजकोट में बंधक बनाए गए झारखंड के छह मजदूरों को मुक्त (Six Laborers Freed) करा लिया गया है।

इनमें पांच मजदूर नाबालिग हैं। ये सभी झारखंड के सरायकेला-खरसावां (Seraikela-Kharsawan) जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के रहने वाले हैं।

झारखंड के पुलिस-प्रशासन ने गुजरात पुलिस-प्रशासन (Gujarat Police Administration) की मदद से राजकोट की एक कंपनी से मुक्त कराने के बाद वापस घर लाया जा रहा है। इनके आज घर पहुंचने की संभावना है।

इन मजदूरों के परिजनों ने पुलिस को लिखित सूचना देकर बताया था कि राजकोट स्थित केराविट नामक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ले जाया गया था।

इन्हें इसी जिले के कांड्रा निवासी यशवंत तांती बहला-फुसलाकर ले गया था। वहां जाने के बाद उन्हें बंधक बनाकर शोषण किया जा रहा था। सभी मजदूरों से जबरदस्ती काम कराया जा रहा था।

जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई

इतना ही नहीं, उन्हें अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं करने दिया जा रहा था। मजदूरों के परिजनों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई।

जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो (Madhushree Mahato) ने जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मजदूरों को सकुशल वापस लाने की पहल करने का आग्रह किया था। इसके बाद पुलिस ने राजकोट टीम भेजी और मजदूरों को मुक्त कराया गया।

Share This Article