झारखंड : पड़ोस के युवक ने अगवा कर नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में स्थित गोस्वामी पाड़ा के ठठेरा बस्ती में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी सौरव मंडल को लड़की के परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

इस संबंध में चिरकुंडा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने शनिवार को बताया कि एक लड़की के साथ दुष्कर्म की लिखित शिकायत उसके परिजनों ने की है।

शिकायत के आधार पर युवक सौरव मंडल को हिरासत में ले लिया  गया है।

लड़की की मेडिकल जांच के लिए उसे धनबाद सदर अस्पताल भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब छह बजे युवती घर से गायब हो गई थी।

परिजनों ने खोजबीन के बाद देर रात लड़की को पड़ोस के ही एक युवक के साथ बंद कमरे में पाया।

परिजनों का आरोप है कि सौरव मंडल लड़की को अगवा कर कमरे में रखा हुए था।

वहीं उसने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाना ले गई।

बताया गया है कि आरोपी सौरव मंडल के साथ मौके पर उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे, जो कमरे के बाहर पहरेदारी कर रहे थे।

Share This Article