Homeझारखंडझारखंड : 5 IAS को अतिरिक्त प्रभार

झारखंड : 5 IAS को अतिरिक्त प्रभार

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति रांची, अतिरिक्त प्रभार नागरिक सुरक्षा आयुक्त के पद पर पदस्थापित सूरज कुमार के 22 मई से 16 जून तक आयोजित एवं MCT फेज 3 प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के कारण उनके आगमन तक MNREGA आयुक्त राजेश्वरी बी (Rajeshwari B) को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी रांची तथा नागरिक सुरक्षा आयुक्त झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शुक्रवार देर रात जारी की अधिसूचना

इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने शुक्रवार देर रात को ही अधिसूचना जारी कर दी है।

निदेशक हस्तकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित आकांक्षा रंजन अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड रांची तथा प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट रांची के MCT ट्रेनिंग में जाने की वजह से इनके प्रशिक्षण से वापस लौटने की अवधि तक अजय कुमार सिंह क्षेत्रीय निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची क्षेत्र को अपने कार्यों के साथ निदेशक हस्तकरघा रेशम, हस्तशिल्प झारखंड रांची प्रबंध निदेशक झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड (Mining Corporation Limited) तथा प्रबंध निदेशक झारखंड का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उपायुक्त गोड्डा के स्थान पर रवि शंकर शुक्ला

निदेशक नगरीय प्रशासन नगर विकास एवं आवास विभाग के पद पर पदस्थापित आदित्य कुमार आनंद के प्रशिक्षण से वापस लौटने अवधि तक अपर सचिव नगर विकास विभाग मनोहर मरांडी को अपने कार्यों के साथ निदेशक नगरीय प्रशासन नगर विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उपायुक्त गोड्डा के पद पर पदस्थापित जीशान कमर के प्रशिक्षण में जाने की वजह से उनके स्थान पर रवि शंकर शुक्ला उपायुक्त दुमका को अपने कार्यों के साथ उपायुक्त गोड्डा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

निबंधक सहयोग समितियां झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित मृत्युंजय कुमार बरनवाल के प्रशिक्षण में जाने की वजह से उनके वापस लौटने की अवधि तक चंदन कुमार निदेशक कृषि को अपने कार्यों के साथ निबंधक सहयोग समितियां झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...