HomeझारखंडCM चंपाइ सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की...

CM चंपाइ सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Administrative Service Association: मुख्यमंत्री चंपाइ सोरेन (CM Champai Soren) से गुरुवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष संघ के पदाधिकारियों ने विगत छह मार्च 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद (Council of Ministers) की बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला सरकारी कर्मियों को शिशु देखभाल अवकाश अनुमान्य करने के निर्णय पर हर्ष जताया तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। विश्व महिला दिवस (8 मार्च) से ठीक पहले लिया गया यह निर्णय राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है।

महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सम्मान को लेकर कृतसंकल्पित है। राज्य सरकार महिला कर्मियों के लिए शिशु देखभाल अवकाश अनुमान्य करने का निर्णय Cabinet की बैठक में लिया है, इस निर्णय से राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मियों को काफी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सम्मान में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन कर रही है। महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त राज्यवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा महिला कर्मियों की सुविधा के लिए शिशु देखभाल अवकाश की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने निर्णय के आलोक में खुशी जाहिर की तथा मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस अवसर पर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष रंजीता हेंब्रम, महासचिव राहुल कुमार, संयुक्त सचिव दिलीप तिर्की एवं मीना सहित सीमा सिंह, मनीषा तिर्की, संजय कुमार, मेरी मड़की, एनी रिंकू कुजूर उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...