रांची : राज्य की सियासत और कानूनी गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे कई तरह की अटकलें लगने लगी हैं। Jharkhand News

राजीव रंजन पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार के महाधिवक्ता पद पर कार्यरत थे। सरकार की कानूनी रणनीतियों में उनकी अहम भूमिका मानी जाती रही है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि सरकार इस महत्वपूर्ण पद पर आगे क्या फैसला लेती है, क्योंकि महाधिवक्ता का पद राज्य की कानूनी व्यवस्था में बेहद अहम माना जाता है।


