झामुमो प्रशिक्षण शिविर में गलत नाम जुटे नहीं, कोई मतदाता छूटे नहीं का दिया गया कार्यकर्ताओं को टास्क

देवघर में झारखंड मुक्ति मोर्चा का बूथ एजेंट और बीएलए टू प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ, जिसमें नेताओं ने मतदाता सूची, संगठनात्मक तैयारी और चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी के तत्वावधान में खिजुरिया स्थित एक विवाह भवन के सभागार में बूथ एजेंट और बीएलए टू के सदस्यों की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने की. इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों से बूथ कमेटी के सदस्य, बीएल टू के सदस्य, सभी विंगों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। रांगा मोड़ से ही पार्टी का बैनर और झंडा से रोड पटा हुआ था। मौके पर केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बूथ एजेंटों और बीएलओ टू के सदस्यों को उनके दायित्व से अवगत कराया। उन्होंने दोनों की विशेषताओं को बता कर दोनों के कार्यों को समझाया। श्री पांडेय ने कहा कि बूथ कमिटी के सदस्यों को पंचायत समिति के सदस्यों से तालमेल कर चलना है। इसी प्रकार बीएलए टू के ऊपर दायित्व है कि कोई भी योग्य मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली से सचेत रहने की जरूरत है। बिहार में चुनाव से पूर्व एसआईआर करवाया गया था। इसका नतीजा सबों के सामने है।

वहीं, मंत्री हफीजुल हुसैन ने कहा कि झारखंड में एसआइआर पर पैनी नजर रखना है। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता सजग रहें। अपने आसपास के लोगों के मतदाता सूची में नाम चढ़ा या नहीं, इसकी खबर मिलते ही बूथ कमेटी के सदस्यों को अवगत करा दें। वह बीएलओ से मिल कर सभी जानकारी उपलब्ध करायेंगे। इसी तरह सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल से काम करें। सभी सूचनाओं को पार्टी के वाट्सएप ग्रुप में शेयर करें। कोई संदेश व आशंका होने पर अपने सीनियर से बात करें। पार्टी के वरीय नेता सुरेश साह ने सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ कर मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सभी को पार्टी हित में एक बार फिर तन, मन से जुट जाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी अतिथियों को आने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में पार्टी नेत्री सह डिप्टी मेयर टिप चटर्जी, परिमल सिंह, दिलावर हुसैन, नर्सिंग मुर्मू, अब्दुल मतीन, प्रदीप चौधरी, नंदकिशोर दास, ललन मंडल, राहुल चंद्रवंशी आदि सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।