चरही घाटी में कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : चरही घाटी में शनिवार को कोल्ड ड्रिंक लदा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें चकनाचूर हो गयीं और चालक उसी में फंस गया। मामले की सूचना मिलते ही चरही थाना प्रभारी वहां पहुंचे और क्रेन के जरिये चालक को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।