रांची नगर निगम में दी गई ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची नगर निगम ने ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें नमन किया। कचहरी रोड स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म भूषण सम्मानित और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर रांची की महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार सहित निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने राज्य निर्माण, आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में शिबू सोरेन जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। रांची नगर निगम परिवार ने उनके जीवन और कृतित्व को हमेशा प्रेरणास्रोत बताया।

 

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।