झारखंड : गजब का जमाना, फर्जी दूल्हा-दुल्हन बनकर दूसरे का गला काटने का ऐसा खेल…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : ठगी के कई तरीके होते हैं। हर जमाने में ठगी की घटनाएं जानने सुनने को मिलती रही हैं, पर यह तो गजब का जमाना हो गया कि सोशल मीडिया (Social Media) का सहारा लेकर फर्जी दूल्हा-दुल्हन (Fake Bride-Groom) बनकर औरों का गला काट लिया जाए और पता चले बहुत बाद में।

शादी के लिए इच्छुक लोगों को फोटो और प्रोफाइल भेजते हैं। झांसे में आ जाने के बाद पमेंट प्रोसेस (Payment Process) के नाम पर पहले 3500 रुपये लिया जाता है।

बात आगे बढ़ने पर उनसे आने-जाने का खर्चा तक मांगा जाता है। इस तरह से झांसे में आने वाले लोगों को ठगी का शिकार बना लेते हैं।

व्हाट्सएप कॉलिंग पर दिखाए जाते हैं लड़का- लड़की

झारखंड में जमशेदपुर (Jamshedpur) की साइबर पुलिस के पास इस तरह के 5 मामले सामने आए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, फर्जी तरीके से विभिन्न सोशल मीडिया पर संपर्क करने के बाद मैट्रोमोनियल साइट से जोड़ लिया जाता है।

इसके बाद फोटो भेजकर पैसे ऐंठने का काम होता है। इतना ही नहीं व्हाटसएप कॉलिंग (Whatsapp Calling) पर भी लड़की और लड़के तक को दिखाकर झांसे में लिया जाता है।

बनाया जाता है फर्जी मेट्रिमोनियल ग्रुप

पुलिस के अनुसार, लोगों ने अपनी शिकायतों में बताया है कि फर्जी मेट्रिमोनियल ग्रुप (Fake Matrimonial Group) की ओर से कई बार फोन किया गया।

उन्हें फेसबुक पर लड़कों की प्रोफाइल दिखाई गई। प्रोफाइल पसंद आने पर उनसे बात कराने के नाम पर पैसे मांगने लगे। ऐसे लोगों की बातों में फंस कर महिला ने पेमेंट कर दिया।

बाद में सारे नंबर बंद हो गए। पता लगा सभी फर्जी नंबर थे। इस तरह के आए सारे केस जमशेदपुर पुलिस गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

Share This Article