CM हेमंत सोरेन और झारखंड की छवि खराब करने के आरोप में दो सोशल मीडिया ऑपरेटर्स के खिलाफ FIR

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

FIR Against Social Media Operators : झारखंड पुलिस ने दो Social Media अकाउंट ऑपरेटर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

इन पर आरोप है कि उन्होंने Jharkhand के मुख्यमंत्री Hemant Soren और राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए एक संगठित ऑनलाइन अभियान चलाया।

बताते चलें यह कार्रवाई तब हुई जब मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर इस तरह के अभियान के संचालन का गंभीर आरोप लगाया था।

BJP पर शैडो अभियान चलाने का आरोप

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बयान जारी कर कहा था कि BJP ने उनकी छवि को खराब करने के लिए शैडो अभियान (Shadow Campaign) चलाने पर भारी रकम खर्च की है। झामुमो ने इस खर्च का विवरण भी सार्वजनिक किया।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री और राज्य की छवि के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के संबंध में दो FIR दर्ज किए गए हैं।

Share This Article