Homeझारखंडवोटिंग को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में हुआ बदलाव, बड़े वाहनों...

वोटिंग को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में हुआ बदलाव, बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित, इन मार्गों पर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Traffic System : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के लिए कल यानी 13 नवंबर को प्रथम चरण के लिए 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान (Voting) होने वाले हैं।

इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। वोटिंग के मद्देनजर राजधानी Ranchi के ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic System) में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

मतदान के दिन पंडरा (Pandra) स्ट्रांग रूम की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद (No Entry) कर दिया जायेगा। वहीं पिस्का मोड़ व तिलता चौक की ओर से आनेवाले वाहनों का प्रवेश पंडरा की ओर शाम चार बजे के बाद बंद कर दिया जायेगा।

वाहनों का प्रवेश अगले दिन सुबह तीन बजे तक बंद रहेगा।

बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित

कल यानी 13 नवंबर को सुबह आठ बजे से अगले दिन सुबह तीन बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह वर्जित (No Entry) रहेगा।

पिस्कामोड़ से काठीटांड़ रातू जाने वाले वाहन पिस्का मोड़ से कटहल मोड़ हाेते हुए न्यू मार्केट चौक, कांके रोड, रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

तिलता चौक रातू से पिस्का मोड़ आने वाहन भी रिंग रोड से बांयें व दांये मुड़ कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

13 नवंबर को शाम छह बजे से रात दो बजे तक आपातकालीन सेवा वाले वाहन तथा एंबुलेंस तिलता चौक से पिस्का मोड़ की ओर प्रवेश न कर रिंग रोड के बांयें व दाहिने मुड़ कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

इसके अलावा आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को  भी कुछ समय के लिए बंद या डायवर्ट किया जा सकता है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...