झारखंड बीजेपी का नया प्लान: अब हर दिन तय होगा कौन बैठेगा ऑफिस में, पूरी लिस्ट जारी!

झारखंड भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की साप्ताहिक ड्यूटी सूची जारी की है, जिससे हर दिन संगठन के कार्यों को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सके।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में हर दिन बैठने वाले पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर लिया गया है, और सूची प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद द्वारा जारी की गई है। यह व्यवस्था 20 अप्रैल से लागू हो चुकी है।

जारी सूची के मुताबिक, अब सप्ताह के हर दिन अलग-अलग पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सोमवार को उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, महामंत्री गणेश मिश्रा, मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह और कृष्णा महतो कार्यालय में मौजूद रहेंगे। मंगलवार को उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुण्डा, महामंत्री गणेश मिश्रा, मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह और कृष्णा महतो की ड्यूटी तय की गई है। बुधवार को आभा महतो और मुनेश्वर साहू के साथ महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मंत्री अमित सिंह और मनीर उरॉव जिम्मेदारी संभालेंगे। गुरुवार को उपाध्यक्ष बालमुकुन्द सहाय, महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह और अमरदीप यादव कार्यालय में बैठेंगे। शुक्रवार को उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही, महामंत्री मनोज सिंह, मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह और अमरदीप यादव की ड्यूटी तय की गई है। शनिवार को उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, महामंत्री मनोज सिंह, मंत्री अमित सिंह, मनीर उरॉव और शालिनी बैसखियार जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं रविवार को उपाध्यक्ष सुनील सोरेन और गीता कोड़ा के साथ महामंत्री गणेश मिश्रा, मंत्री अमित सिंह और शालिनी बैसखियार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई व्यवस्था से पार्टी के कामकाज को और व्यवस्थित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि हर दिन कार्यालय में जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।