43 विधानसभा क्षेत्रों में कल होगा मतदान, झारखंड हाई कोर्ट में अवकाश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court Holiday : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) में प्रथम चरण के चुनाव के तहत कल यानी 13 नवंबर को 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान (Voting) होने वाले हैं।

वोटिंग के मद्देनजर कल यानी 13 नवंबर को Jharkhand High Court में भी अवकाश की घोषणा की गई है।

हटिया, Ranchi और कांके विधानसभा क्षेत्र में कल चुनाव होगा। इसी को देखते हुए हाईकोर्ट ने यह फैसला लिया है।

इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है। साथ की कहा गया कि इसके बदले 7 दिसंबर को हाईकोर्ट खुला रहेगा। उस दिन हाईकोर्ट में कार्य दिवस रहेगा।

बता दें कि पहले सिर्फ 20 नवंबर को दूसरे चरण के चुनाव को देखते हुए अवकाश की घोषणा की गयी थी। लेकिन अब अधिसूचना जारी कर यह सूचना दी गयी की 13 नवंबर को भी अवकाश रहेगा।

Share This Article