बच्चों से भरी स्कूल वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, 15 बच्चे घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

School Van Accident : सरायकेला (Saraikela) जिले के गम्हरिया प्रखंड के चामारू पंचायत के रांगामाटिया गांव के पास आज मंगलवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक वैन दुर्घटना (School Van Accident) का शिकार हो गई।

इस घटना में 15 बच्चों के घायल होने की सूचना मिली है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांगामाटिया में संचालित लिटिल गार्डेन स्कूल (Little Garden School) की वैन रांगामाटिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे खेत में जा गिरा।

वैन में करीब 35 बच्चे सवार थे। जिनमें 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल है।

वैन में सवार अन्य बच्चे भी चोटिल हुए हैं, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। जिन बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं, उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया।

Share This Article