कल से झारखंड विधानसभा सत्र, आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, निषेधाज्ञा लागू…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Assembly Session: झारखंड विधानसभा का सत्र (Jharkhand Assembly Session) 9 दिसंबर यानी कल से 12 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विधानसभा परिसर और आसपास किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 4 IPS अधिकारी, 12 से ज्यादा DSP और 2000 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

यातायात सुचारू रखने के लिए हर Traffic Post पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विधानसभा के आसपास निषेधाज्ञा लागू

सुरक्षा की दृष्टि से विधानसभा परिसर के 200 मीटर के दायरे में अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने निषेधाज्ञा (Injunction) लागू की है। यह आदेश 9 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 12 दिसंबर की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

निषेधाज्ञा के तहत ये गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित रहेंगी

1. 5 या अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा: धार्मिक, अंत्येष्टि, सरकारी एवं न्यायिक कार्यों को छोड़कर।

2. अस्त्र-शस्त्र का उपयोग: बंदूक, रिवाल्वर, बम, बारूद जैसे हथियारों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

3. हरवे-हथियार का संचालन: लाठी, तीर-धनुष, गड़ासा जैसे हथियार लेकर चलना वर्जित रहेगा।

4. धरना-प्रदर्शन और रैली: किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन, जुलूस या आमसभा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

5. ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग: सरकारी कार्यों को छोड़कर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग भी प्रतिबंधित रहेगा।

Share This Article