विधानसभा का सत्र शुरू होते ही BJP विधायकों ने CM हेमंत को ऐसे घेरा…

इसके विधायक ED के डर से भागने वाले सीएम हेमंत सोरेन इस्तीफा दो और हेमंत सोरेन सरकार के चार सालों के कुकर्मों की CBI जांच कराओ वाले पोस्टर पकड़कर हंगामा करते नजर आए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Jharkhand Assembly CM Hemant Soren: सोमवार को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) का दूसरा दिन शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक सदन के बाहर हंगामा करते नजर आए। विपक्ष ED के मुद्दे को लेकर CM हेमंत सोरेन को घेरते दिखा।

इसके विधायक ED के डर से भागने वाले CM हेमंत सोरेन इस्तीफा दो और हेमंत सोरेन सरकार के चार सालों के कुकर्मों की CBI जांच कराओ वाले पोस्टर पकड़कर हंगामा करते नजर आए।

सत्ता पक्ष के विधायक भी पोस्टर और स्लोगन के साथ

सत्ता पक्ष के विधायक हम हैं आदिवासी, हम है जंगल के मालिक, पूंजिपतियों को जंगल बेचना बंद करो, आदिवासी-मूलवासी (Tribal-Indigenous) को जंगल से बेदखल करने की साजिश बंद करो, जंगल हम आदिवासियों का स्वाभिमान, इसे बेचना बंद करो जैसे पोस्टर के साथ सदन के बाहर धरने पर बैठ गए।

Share This Article