भाजपा के प्रदेश और सोशल मीडिया प्रभारियों की सूची जारी, योगेंद्र प्रसाद सिंह बने प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता

प्रदेश भाजपा ने झारखंड में नई मीडिया, सोशल मीडिया और प्रवक्ता टीम की घोषणा की है, जिसमें योगेंद्र प्रसाद सिंह मीडिया प्रभारी और प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश भाजपा ने सोमवार को अपने प्रदेश और सोशल मीडिया प्रभारियों की सूची जारी कर दी। योगेंद्र प्रसाद सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह अजय राय, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सतीश सिन्हा और सूरज नाथ शाहदेव को इस टीम में जगह मिली है। प्रदेश सोशल मीडिया टीम में राहुल अवस्थी, रजनीश कुमार पांडेय, राहुल शाहदेव और प्रिया करमाली को जगह मिली है। इसी तरह प्रदेश प्रवक्ताओं की जारी सूची में प्रतुल शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा प्रदीप सिन्हा, अजय शाह, रमाकांत महतो, अभय सिंह, अमित मंडल समेत कुल 19 लोगों को प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गयी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।