रांची : भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई में संगठनात्मक स्तर पर बदलाव किया गया है। पार्टी की ओर से जारी नए निर्देश के तहत डॉ. संजय सिंह को गिरिडीह महानगर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रवीण महतो को कोडरमा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह नियुक्तियां संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं। बताया जा रहा है कि यह फैसला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर लिया गया है। पार्टी के अंदर इसे आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
झारखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! डॉ. संजय सिंह को बनाया गया गिरिडीह महानगर प्रभारी
झारखंड भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए डॉ. संजय सिंह और प्रवीण महतो को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह फैसला संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
