Latest Newsझारखंडननिहाल में मासूम बच्चे की कुदाल से काटकर हत्या, बड़े चाचा के...

ननिहाल में मासूम बच्चे की कुदाल से काटकर हत्या, बड़े चाचा के खिलाफ मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Murder of Innocent Child: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोठी गांव में रविवार की शाम छह वर्षीय बच्चे की ननिहाल में कुदाल से काटकर हत्या (Murder) कर दी गयी।

मामले में मृतक की मां रुकवा देवी के आवेदन पर केस (कांड संख्या 55/2024) दर्ज कर किया गया है। मृतक के बड़े चाचा जानकी महतो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है।

क्या है पूरा मामला ?

थाना प्रभारी घनश्याम रवि (Ghanshyam Ravi) ने पूछताछ के लिए जानकी महतो को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरलाडीह निवासी बिनोद महतो एवं रुकवा देवी का छह वर्षीय पुत्र डेविड राज कोठी गांव स्थित अपने ननिहाल में नाना गोरी लाल महतो के घर पर अपने बड़े चाचा जानकी महतो के डर से रह रहा था।

रविवार की शाम को डेविड राज के ननिहाल के सभी लोग खलिहान में थे। शाम लगभग पांच बजे डेविड को गाय को चारा देने के लिए भेजा गया था, परंतु चारा देने के बाद वह वापस खलिहान नहीं लौटा। बाद में खलिहान से सभी लोग जब घर लौटे तो देखा कि आंगन में डेविड का शव पड़ा हुआ है और जिस कुदाल से उसकी हत्या की गयी थी, वह भी पास ही पड़ा हुआ था।

spot_img

Latest articles

मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

रांची : गिरिडीह नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार...

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले ग्रामीण कार्य विभाग के नवनियुक्त सचिव मनोज कुमार

रांची : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के रांची स्थित आवासीय कार्यालय में...

झारखंड हाईकोर्ट ने मधुकम में दखल-दिहानी की कार्रवाई पर लगायी रोक

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रांची के रातू रोड स्थित मधुकम...

भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को

रांची : भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाया जायेगा।...

खबरें और भी हैं...