JMM का शक्ति प्रदर्शन: बोकारो में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, विनोद पांडेय बोले- बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत

बोकारो में झामुमो के जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन सह कार्यकर्ता महासम्मेलन में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विशेष मंथन हुआ।

5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो टाउन हॉल (शिबू सोरेन स्मृति भवन) में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन सह कार्यकर्ता महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। महासम्मेलन के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 भव्य स्वागत से गूंज उठा टाउन हॉल

कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी और बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में उनका पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया। महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर ‘लोटा-पानी’ की रस्म निभाते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे परिसर में पार्टी समर्थकों के नारे गूंजते रहे। कार्यकर्ताओं ने विनोद कुमार पांडेय को चांदी का मुकुट पहनाकर और फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया।

 जनगणना और संगठन विस्तार पर विशेष फोकस

 जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में वर्तमान में चल रही जनगणना प्रक्रिया और संभावित एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आवश्यक तकनीकी जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का काम करें।

 “सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारी है” : विनोद कुमार पांडेय

 सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार का नेतृत्व कर रही है और पार्टी राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है। उन्होंने कहा, “जब पार्टी इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभा रही हो, तो हमारा दायित्व भी बढ़ जाता है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन की असली रीढ़ होता है। किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती बूथ से तय होती है। हमें सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना होगा।”

 मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने भी भरा जोश

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं गतिशील बनाने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

 हर बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प

 चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि बोकारो जिले के प्रत्येक बूथ को संगठन का मजबूत गढ़ बनाने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जाएंगे। सम्मेलन के अंत में हजारों कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी गंभीरता के साथ जुटने का आह्वान किया। संगठनात्मक दृष्टि से इस महासम्मेलन को झामुमो के लिए बेहद महत्वपूर्ण और सफल कार्यक्रम माना जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव और जिला सचिव मुकेश महतो ने किया।

 इस अवसर पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, अखिलेश महतो, मनोहर मुर्मू, अशोक मुर्मू, विजय रजवार, इकबाल अंसारी, फिरदौस अंसारी, घुनू हांसदा, मोहन मुर्मू, फैयाज आलम, संजय केजरीवाल, मनोज हेंब्रम, मिथुन मंडल, राकेश सिन्हा, रामदयाल सिंह, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, सदानंद गोप, पंकज मरांडी, कन्हैया सिंह, अमित सोरेन, आजाद अंसारी, किरण बाउरी, सोमर मुंडा, नैयर जमाल, सुभाष महतो, सोनाराम हेंब्रम, दीपक महतो, कृष्णा महतो, कालीपदो महतो, रंजीत महतो, दिलीप हेंब्रम, लूधू मांझी, लालमोहन हेंब्रम, सोहन मुर्मू, अर्जुन महतो, उदय कुंभकार, बम पांडे, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, सोमनाथ घोष, टीकू महतो, सुरेंद्र कुमार, पूनम देवी, नीयोती दे, बबीता देवी, फिरदौस नूरी, रेखा देवी, सष्टि देवी, सावित्री बाउरी, कुसुम भारती, सानिया बेगम, शांति सोरेन, अनीता देवी, आकाश टुडू, सुमित राबानी, प्रदीप यादव, दिनेश यादव, अजित मुर्मू, रणधीर रजक, रवि सिंह, आलम अंसारी, युधिष्ठिर रजवार, रब्बुल अंसारी और अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।