विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले संजय सेठ-PM मोदी के नेतृत्व में कश्मीर की घाटी में लिखा जा रहा विकास का स्वर्णिम अध्याय

श्रीनगर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कश्मीर विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर की घाटी में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है। विकास की इस प्रक्रिया में यहां के नागरिक भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के सकारात्मक सहयोग का परिणाम है कि आज कश्मीर भी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। वे अपने श्रीनगर प्रवास के दौरान रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में चौतरफा विकास दिखायी दे रहा है, इससे लोगों को रोजगार और मजदूरों को काम मिलेगा।इस सम्मेलन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लेकर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन पर विस्तृत चर्चा की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।