एक और आठ अगस्त को रक्षकों की अदला-बदली का समारोह नहीं होगा: राष्ट्रपति भवन

स्वतंत्रता दिवस 2026 के पूर्वाभ्यास के चलते राष्ट्रपति भवन में 1 और 8 अगस्त को रक्षकों की अदला-बदली समारोह नहीं होगा, राष्ट्रपति भवन ने आधिकारिक जानकारी जारी की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के आगामी कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास के कारण एक और आठ अगस्त को रक्षकों की अदला-बदली का समारोह नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह समारोह एक सैन्य परंपरा है, जिसका आयोजन हर सप्ताह किया जाता है ताकि राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (पीबीजी) की नयी टुकड़ी औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल सके।

वर्ष 1773 में स्थापित पीबीजी भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट है। यह रेजीमेंट राष्ट्रपति से जुड़े औपचारिक और सैन्य समारोहों की जिम्मेदारी निभाती है। पीबीजी के जवान उत्कृष्ट घुड़सवार होने के साथ-साथ दक्ष टैंक चालक और प्रशिक्षित पैराट्रूपर भी होते हैं। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के पूर्वाभ्यास के कारण एक और आठ अगस्त को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रक्षकों की अदला-बदली का समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।