झारखंड : बस पलटी, 20 घायल, दो की हालत गंभीर ; रिम्स रेफर

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: गढ़वा जिले के मेराल थानाक्षेत्र के एनएच-75 स्थित लादाग गांव के पास रविवार की सुबह यात्रियों से भरी एक मिनी बस पलट गयी। इस दुर्घटना में बस में सवार 20 लोग घायल हो गए।

इनमें से दो की हालत गंभीर है, उन्हें रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक बस गढ़वा से खरौंधी जा रही थी।

बस तेज रफ्ताक होने के कारण बस का आगला फटने के कराण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे यात्री शेड से टकराई, इसके बाद पलट गई।

इसमें बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक घायलों में खरौंधी थाना क्षेत्र के तोरेलावा गांव निवासी अशोक मेहता (40), शिव कुमार पासवान (50), उत्तर प्रदेश के मंडरा गांव निवासी सकेंद्र बिहार (40), अखिलेश कुमार (20), महेंद्र बियार (55), नीमलेस उरांव (24), सोमनाथ उरांंव (25), धुरकी थाना क्षेत्र निवासी सुमित्रा देवी (70), अभय कुमार (15), अखिलेश राम (25), रूपा देवी (23), बंशीधर नगर के सीताराम जायसवाल (65), शैल देवी (60), मनोज कुमार (48) जबकि पलामू जिला के मेदनीनगर थाना क्षेत्र के पन्नालाल जयसवाल की पत्नी गीता देवी (55) सहित अन्य शामिल हैं।

Share This Article