
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक आज (2 जुलाई) आयोजित होगी। आज के बैठक में औद्योगिक और टेक्सटाइल नीति पर बड़े फैसले की संभावना है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 2 जुलाई गुरूवार को शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक को लेकर सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने प्रस्ताव तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें आज के होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं।

