झारखंड कैडर के IPS अधिकारी S.N प्रधान 31 को होंगे सेवानिवृत्त

झारखंड कैडर के तेज तर्रार 1988 बैच के IPS अधिकारी एसएन प्रधान दो दिन बाद 31 अगस्त (शनिवार) को सेवानिवृत्त हो जायेंगे।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand cadre IPS officer S.N Pradhan will retire Tomorrow: झारखंड कैडर के तेज तर्रार 1988 बैच के IPS अधिकारी एसएन प्रधान दो दिन बाद 31 अगस्त (शनिवार) को सेवानिवृत्त हो जायेंगे।

गुरुवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और Narcotics Control Bureau के DG हैं। 31 अगस्त को रिटायर होने के बाद उन्हें झारखंड पुलिस विदाई देगी।

वहीं अगले पांच माह में झारखंड कैडर के चार और IPS सेवानिवृत्त होंगे। इनमें अजय भटनागर 30 नवंबर 2024, पूर्व DGP  अजय कुमार सिंह और मुरलीलाल मीणा जनवरी 2025 में और आरके मल्लिक 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। अजय भटनागर फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

Share This Article