झारखंड

चंपई सोरेन के साथ आलमगीर आलम भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

Champai Soren Oath Ceremony: चंपई सोरेन सीएम पद की शपथ आज दोपहर 12:15 बजे लेंगे। जानकारी के अनुसार उनके साथ मंत्री पद की शपथ आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता भी लेंगे।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शपथ ग्रहण जल्द किया जाएगा। ताकि, JMM स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने चंपई सोरेन दुमका जा सकें। राहुल गांधी भी पाकुड़ आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम में भी चंपई शामिल हो सकते हैं। शपथ ग्रहण के बाद महागठबंधन जल्द से जल्द विधानसभा में बहुमत साबित करेगा। बहुमत साबित करने के बाद चंपई सोरेन अपने कैबिनेट का गठन करेंगे।

चंपई कैबिनेट में होंगे कई नए चेहरे

चंपई कैबिनेट में हेमंत कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। राज्यपाल के निमंत्रण के बाद सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ सर्किट हाउस में चंपई सोरेन ने बैठक की। देर रात तक बहुमत साबित करने और सरकार के गठन को लेकर रणनीति बनाई गई। सूत्रों के अनुसार सभी विधायकों को एकजुट और एकसाथ रहने का निर्देश दिया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker