झारखंड प्रार्थना महोत्सव को लेकर डीसी और एसपी ने लिया स्थल का जायजा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन (JCA) के तत्वावधान में आगामी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सिमडेगा के मतरामेटा मैदान, कॉलेज मोड़, रेंगारी रोड में आयोजित होने वाले झारखंड प्रार्थना महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इसी क्रम में डीसी कंचन सिंह और एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों से कार्यक्रम की रूपरेखा, संभावित भीड़, प्रवेश-निकास, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल ,शौचालय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ एवं अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।आयोजन समिति की ओर से जिला परिषद सदस्य एसपी तोपनो, अध्यक्ष सुजीत तिग्गा, सचिव माइकल कच्छप सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।