चतरा में फरार माओवादी अजय यादव गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: वशिष्ट नगर थाना कांड संख्या 40/18 का नामजद माओवादी अजय यादव को पुलिस ने शनिवार की शाम धर दबोचा।

उसकी गिरफ्तारी उसके पैतृक गांव सदर थाना के अकौना से हुई है। वह ढ़ाई साल से फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अकौना गांव निवासी कैलाश यादव का पुत्र अजय यादव माओवादी का सक्रिय सदस्य है।

सूचना मिली कि वह अपने पैतृक घर आया हुआ है। जिसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार के पश्चात रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article