

Bokaro News : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जय प्रकाश मांझी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।





पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने सेक्टर-4 थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ लंबे समय तक यौन शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
शिकायत के आधार पर 14 जुलाई 2026 को सेक्टर-4 थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जय प्रकाश मांझी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से जरीडीह थाना क्षेत्र के केंदुआडीह (बांस केनारी) का रहने वाला है और वर्तमान में बोकारो के सेक्टर-3/ए में रह रहा था।
पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक कुमार विक्रम सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
