
SIR 2026 : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी है।
इसी क्रम में महुआडांड़ प्रखण्ड उपप्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज ने परहाटोली (बूथ संख्या-313), कुरो (बूथ संख्या-310), परहाटोली (बूथ संख्या-312) एवं शाहपुर (बूथ संख्या-314) का दौरा कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग किया।
इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को SIR अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार, पता परिवर्तन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में जागरूक किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

