DC के आदेश पर 16 अगस्त से महुआडांड़ में शुरू होगा नया अनुमंडलीय अस्पताल: कांग्रेस और उत्थान समिति ने जताया आभार, मांगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर और पोस्टमार्टम हाउस

महुआडांड़ में 16 अगस्त से 30 बेड का अनुमंडलीय अस्पताल शुरू होगा। कांग्रेस और उत्थान समिति ने डीसी संदीप कुमार का आभार जताते हुए विशेषज्ञ डॉक्टर और पोस्टमार्टम हाउस की मांग की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • लाखों ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत… प्रखंड कांग्रेस और उत्थान समिति ने DC संदीप कुमार से विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली और पोस्टमार्टम हाउस शुरू करने की अपील की

Mahuadand Hospital : महुआडांड़ लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के सख्त निर्देश के बाद महुआडांड़ अनुमंडल वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 16 अगस्त 2026 से महुआडांड़ में नया 30 बेड अनुमंडलीय अस्पताल आम जनता के लिए शुरू होने जा रहा है।

DC के इस निर्णय से लाखों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। DC के इस ऐतिहासिक फैसले पर महुआडांड़ प्रखंड कांग्रेस कमिटी और महुआडांड़ उत्थान समिति ने उपायुक्त संदीप कुमार का दिल से आभार व्यक्त किया है। दोनों संगठनों ने कहा कि यह फैसला क्षेत्र के स्वास्थ्य व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा।

वहीं दूसरी ओर महुआडांड़ कांग्रेस कमिटी, उत्थान समिति और अनुमंडल के लाखों ग्रामीणों ने DC संदीप कुमार से नई अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की अविलंब बहाली करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ बिल्डिंग से काम नहीं चलेगा, बल्कि उसमें योग्य डॉक्टर, नर्स और आधुनिक उपकरण भी होने चाहिए ताकि लोगों को इलाज के लिए लातेहार या रांची न जाना पड़े।संगठनों ने DC से पोस्टमार्टम हाउस भी शुरू कराने की अपील की है।

उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए अभी लोगों को लातेहार जाना पड़ता है जिससे शव को लाने-ले जाने में काफी परेशानी और खर्च होता है। अगर महुआडांड़ में ही पोस्टमार्टम हाउस शुरू हो जाए तो क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

महुआडांड़ उत्थान समिति के और प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने कहा कि हम DC महोदय के प्रति आभारी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वे हमारी मांगों को भी गंभीरता से लेते हुए अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और पोस्टमार्टम हाउस जल्द शुरू कराएंगे

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।