घर से निकलने से पहले जान लें, रथ यात्रा के दौरान रांची में कहां-कहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

रांची में रथ यात्रा मेले के दौरान 16 से 25 जुलाई तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और नो एंट्री रहेगी। घर से निकलने से पहले नया रूट जरूर जान लें।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Traffic Update : भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मेले को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने 16 से 25 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। कुछ प्रमुख सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

1100 ट्रैफिक जवान और 2000 पुलिसकर्मी तैनात

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मेले के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 1100 ट्रैफिक जवान तैनात किए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 2000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए मेला क्षेत्र और आसपास के 25 स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

यहां होगी वाहनों की पार्किंग

>बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहन शहीद मैदान में पार्क किए जाएंगे।
>तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
>रिंग रोड से आने वाले वाहन तिरिल मोड़ हेलिपैड में पार्क किए जाएंगे।

इन रास्तों से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

>रिंग रोड से शहर या मेला क्षेत्र की ओर आने वाले वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान और शालीमार बाजार होकर जाएंगे।
>बिरसा चौक से सिठियो रिंग रोड जाने वाले वाहनों को सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक के रास्ते भेजा जाएगा।
>धुर्वा से रिंग रोड जाने वाले वाहनों को भी वीर कुंवर सिंह चौक के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

इन मार्गों पर रहेगी नो एंट्री

16 से 25 जुलाई के बीच इन मार्गों पर कार, ऑटो, सवारी वाहन और दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी

>तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर
>शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर
>प्रभात तारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तय पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और डायवर्जन व पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि रथ यात्रा मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।