प्रदेश कांग्रेस में सतह पर आयी फूट, राधाकृष्ण किशोर ने प्रदेश प्रभारी को लिखा पत्र और पूछा : योगेंद्र साव का कसूर क्या था?

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश कांग्रेस का अंतर्कलह सोमवार को उजागर हो गया। पार्टी नेता और झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू को पत्र लिखकर पूछा कि प्रदेश कांग्रेस में एक आंख में सूरमा और दूसरे में काजल चरितार्थ हो गया है। कार्यकर्ता जानना चाहते हैं कि बड़कागांव क्षेत्र के कांग्रेसी स्तंभ पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव का क्या दोष था जिन्हें तीन वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया। दूसरी ओर रमा खलको जिन्होंने आपको और कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से कोसा उसे पार्टी ने चुनाव प्रबंध समिति का सदस्य बना दिया गया।

पत्र में उन्होंने कहा है कि 81 सीट वाले झारखण्ड विधानसभा के लिए प्रदेश कांग्रेस के कुल 314 सदस्यों की समिति कितना कारगर होगी ये समय बताएगा। देश में हुए चुनाव परिणाम से भी झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी को सीखने की जरूरत है। जंबो-जेट समिति की जगह यदि प्रदेश नेतृत्व के बारे में पार्टी कोई फैसला ले तो ही कांग्रेस संगठन के मजबूती की कल्पना की जा सकती है। इस पत्र से उनकी नाराजगी साफ जाहिर हो रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।