रांची में मैरेज हॉल से शादी के बीच 30 लाख की बड़ी चोरी, गहने-कैश से भरा बैग गायब, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध!

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के बरियातू इलाके से एक सनसनी खेज वारदात सामने आयी है। जहां मैथन मैरेज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान बड़ी चोरी हो गई। यहां दूल्हन के परिवार का रुपयों और जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया, जिसमें करीब 25 से 30 लाख रुपये के गहने और नकदी थे। इस मामले में नामकुम निवासी विजय कुमार पांडेय ने बरियातू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को CCTV फुटेज भी सौंपा है, जिसमें चोरी की घटना कैद हुई है। जानकारी के मुताबिक विजय कुमार पांडेय अपनी बेटी की शादी मैथन मैरेज पैलेस में कर रहे थे। इसी दौरान जयमाला कार्यक्रम के समय उनकी पत्नी मंजू पांडेय का बैग, जिसमें नकदी, जेवरात और एक मोबाइल फोन रखा था, एक बच्चे द्वारा उठाकर ले जाया गया।

घटना के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन अब तक चोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़ित परिवार ने मैरेज पैलेस प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। विजय पांडेय का कहना है कि चोरी किए गए बैग में लगभग 25 से 30 लाख रुपये की संपत्ति थी, जिसमें नकद राशि और सोने के जेवर शामिल थे। वहीं पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।