बाघमारा के पूर्व विधायक जलेश्वर महतो से मिले कांग्रेस नेता

झारखंड कांग्रेस नेताओं ने जलेश्वर महतो से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर सार्थक चर्चा की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी जलेश्वर महतो के आवास पर उनसे आत्मीय मुलाकात की। इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, डॉ इरफान अंसारी, अनूप सिंह, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और धनबाद से कांग्रेस की प्रत्याशी रही अनुपमा सिंह भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। नेताओं ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस परिवार एकजुट है और झारखंड के हक, अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।