
कांग्रेस नेता शहजादा अनवर ने कहा कि मुझे राज्यसभा भेजा जाना चाहिए
रांची : राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के अंदर की अंदरूनी कलह शुक्रवार को खुलकर सामने दिखी। दिन के 11 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू और तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री जब पहुंचे तो शहजादा अनवर के समर्थकों ने हाथ में तख्ती लेकर नारेबाजी किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता शहजादा अनवर ने कहा कि जब जम्मू कश्मीर में जिलाध्यक्ष को राज्यसभा भेजा जा सकता है, छत्तीसगढ़ में एक साधारण कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजा जा सकता है तो झारखंड में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमारे पास आंकड़े पूरे हैं इसलिए मैं इस सीट पर दावा भी करता हूं। झारखंड से अल्पसंख्यक का कोई भी चेहरा राज्यसभा में नहीं है। इसलिए झारखंड की आवाज को बुलंद करने के लिए और राहुल गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए मुझे राज्यसभा जरूर भेजा जाना चाहिए। जब आंकड़े नहीं थे तो मेरे नाम पर प्रस्ताव किया गया था। अब आंकड़े हमारे पक्ष में हैंऔर मुझे उम्मीद है कि झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जरूर इस पर विचार करेंगे।

