झारखंड में इस स्कूल की छात्रा मिली कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा जिले में तीन महीने बाद कोरोना ने फिर से दस्तक दी है।

जिला मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय की एक 12 साल की छात्रा कोरोना से संक्रमित पाई गई है।

इस सम्बंध में सदर अस्पताल के डीएस डॉ अमरेंद्र कु सिन्हा ने बताया कि जांच टीम के द्वारा शनिवार को उक्त विद्यालय के सभी छात्रों का सेम्पल लिया गया था।

रविवार को पता चला कि छात्रा कोरोना पॉजिटिव है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पीड़ित छात्रा के परिजनों का कोरोना जांच किया जायेगा।

झारखंड में के इस स्कूल की छात्रा मिली कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में 24 घंटों के दौरान कोरोना के 35 नए मरीज मिले

झारखंड में 24 घंटों के दौरान कोरोना के 35 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 12 केस राजधानी रांची में हैं। राज्य में इस समय कोरोना के 115 सक्रिय मरीज हैं।

रविवार को बताया गया कि कोरोना से राज्य में 12 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से मिले 12 मरीजों के अलावा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 10, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से पांच, धनबाद से चार और सिमडेगा से दो नए मरीजों की पहचान हुई है।

बोकारो और गुमला में एक-एक नए मरीज की पुष्टि हुई है। नए मिले कुल 35 के साथ राज्य में अब कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 49 हजार,317 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 44 हजार,061 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

अब तक राज्य में इस महामारी के दौरान पांच हजार,141 मरीजों की जान चली गयी। बहरहाल, अब झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।

Share This Article