JAP 9 में पारण परेड में शामिल हुए DGP

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

DGP Paran Parade in JAP 9: जिले के झारखंड सशस्त्र पुलिस बल नौ के प्रशिक्षुओं के पारण-परेड समारोह में DGP अजय कुमार शामिल हुए।

समारोह में झारखंड राज्य के विभिन्न जिला, वाहिनी और इकाई के 378 पुरुष और 111 महिला प्रशिक्षु कुल 489 प्रशिक्षु शामिल हुए। इनका बुनियादी प्रशिक्षण 06 दिसम्बर, 2021 को प्रारंभ हुआ था।

प्रशिक्षण अवधि 210 दिनों की थी। झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (Jharkhand Armed Police Force) नौ साहिबगंज के सनादेष्टा कुमार गौरव ने प्रशिक्षुओं को शपथ ग्रहण कराया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि DGP अजय कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथियों में ADG प्रशिक्षण सुमन गुप्ता, ADG प्रिया दुबे, IG प्रोविजन पंकज कम्बोज, DIG मयूर पटेल कन्हैया लाल, DIG संजीव कुमार अन्य कई अधिकारी शामिल थे।

Share This Article