झारखंड : यहां एक साथ हुआ बेटियों को जन्म, इस तरह मुस्ताक और मुनेरा बीवी बने पांच बच्चों के माता-पिता

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत बड़ागांई निवासी मुस्ताक अंसारी की 26 वर्षीय पत्नी ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है।

तीनों बच्चियां बिल्कुल स्वस्थ और तंदुरुस्त है। हालांकि इन बच्चियों का वजन सामान्य से थोड़ा कम है।

इसके पूर्व भी उसने करीब तीन और डेढ साल पहले दो बेटियों को जन्म दिया था। अब मुस्ताक और मुनेरा बीवी के पांच बेटियां हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मुनेरा को प्रसव पीड़ा के बाद भंडरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

यहां उसके एक बच्ची को नार्मल प्रसव हुआ। इसके बाद दूसरी और तीसरी बच्ची की जन्म आपरेशन से हुआ।

भंडरा में पहले बच्चे के प्रसव के बाद समस्या आ गई। इसके बाद तत्काल उसे एंबुलेंस से सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया।

ड्यूटी में तैनात डॉक्टर पौलिना मुंडू की अगुवाई में मुनेरा का ऑपरेशन किया गया। फिर दूसरे और तीसरे बच्ची का जन्म हुआ। यह मामला दो दिन पहले का है।

Share This Article