खूंटी भाजपा के सेवा एवं समर्पण दिवस को सफल बनाने का फैसला

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: भाजपा के जिला पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बुधवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के आह्वान पर 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा एवं समर्पण दिवस को सफल बनाने का निर्णय हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय साहू और महामंत्री विनोद नाग को प्रभारी बनाया गया है।

इस संबंध में प्रभारी संजय साहू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से की जायेगी।

सेवा एवं समर्पण दिवस के दौरान बूथ की गतिविधियां, पर्यावरण सरंक्षण, स्वास्थ्य की गतिविधियां, सेवा, प्रचार गतिविधियां, मीडिया, सोशल मीडिया, पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, गांधी जयंती आदि के कार्यक्रम किये जायेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने की।

मौके पर गंदौरी गुड़िया, शशांक शेखर राय, जिला मंत्री गोपाल स्वर्णकार, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रियांक भगत, जिला पिछड़ी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार महतो, विजय राम आदि उपस्थित थे।

Share This Article