झारखंड में फिर 23 मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि, सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में…

स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 281 संदिग्ध मरीज मिले हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बार-बार डेंगू (Dengue) सावधान कर रहा है। झारखंड में प्रतिदिन कुछ न कुछ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। इससे साफ है कि सतर्कता बरतते रहने जरूरत है।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 281 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सबकी जांच के बाद 23 में डेंगू की पुष्टि हुई है।

पूर्वी सिंहभूम यहां 192 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 14 में डेंगू की पुष्टि हुई है। धनबाद में 3, दुमका में 5 और पाकुड़ में डेंगू का 1 मरीज मिला है।

Share This Article