रांची प्रेस क्लब में नेत्रदान और अंगदान शिविर 26 को

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आगामी 26 अप्रैल को प्रेस क्लब में नेत्रदान – अंगदान सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के समाज कल्याण ( महिला ) और कला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का समय प्रातः 11 बजे से 1 बजे दोपहर तक रखा गया है । कार्यक्रम में संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री (भारत सरकार ) बतौर मुख्य अतिथि और सुबोधकान्त सहाय ( पूर्व मंत्री, भारत सरकार ) बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में रिम्स की आई बैंक तथा स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (सोटो), झारखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही। इस शिविर में लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी। साथ ही इच्छुक व्यक्ति नेत्रदान और अंगदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। नेत्रदान तथा अंगदान के इच्छुक व्यक्तियों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।