ग्रीन टूरिज्म क्षेत्र के तौर पर विकसित होगा देवघर: डीसी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर जिला को ग्रीन टूरिज्म क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों को कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।

स्थानीय लोगों को कचरा निस्तार के लिए खुद से जागरुक होना होगा। उपरोक्त बातें देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार के दिन नगर निगम के दो वार्डों में इस अभियान की शुरुआत होने के अवसर पर कही।

शहर के वार्ड संख्या 8 और 14 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई और आने वाले समय में नगर निगम के सभी वार्डों में इसका विस्तार किया जाएगा। मौके पर डीसी ने बताया कि देवघर जिला में पर्यटन के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग आते हैं।

एयरपोर्ट शुरु होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे में देवघर जिला में ग्रीन टूरिज्म के पहल की जरुरत है। ग्रीन टूरिज्म के लिए स्वच्छता की जरुरत है।

शहरवासियों को अपने घरों से इस अभियान को शुरु करना चाहिए। इस अभियान के लिए वार्ड के लोगों को अपने घर में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखना है।

Share This Article