Latest Newsअजब गज़ब… और शादी के 20 घंटे बाद ही जेवरात लेकर फरार हो...

… और शादी के 20 घंटे बाद ही जेवरात लेकर फरार हो गई दुल्हन, इसके बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Looteri Dulhan: राजस्थान (Rajasthan) के अलवर में निशा नाम की दुल्हन अपनी शादी के 20 घंटे बाद ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात और पैसे लेकर फरार हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंचे औल पुलिस को सूचित किया। परिजन और पुलिस लुटेरी दुल्हन (Looteri Dulhan) की तलाश में जुटी है।

दरअसल, युवक ने मैरिज ब्यूरो (Marriage Bureau) की मदद से बिहार की रहने वाली लड़की से शादी की थी।

16 जनवरी को शादी हुई। 17 जनवरी की रात करीब एक बजे दूल्हा हेमंत ने बताया कि दुल्हन कमरे में नहीं है। इसके बाद सामान चेक किया, तो घर से 30 हजार रुपए नकद, मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर गायब मिले।

हेमंत के पिता राजकुमार ने तुरंत मामले की जानकारी Police को दी। राजकुमार भी अपने रिश्तेदार की मदद से युवती की तलाश में जुटे हैं। साथ ही जिन लोगों ने शादी करवाई है, उन लोगों से भी संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। मगर, ज्यादातर लोगों के फोन बंद आ रहे हैं।

जल्द ही पकड़े जाएंगे आरोपी

NEB थाने के सहायक उपनिरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि राजकुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेटे हेमंत की शादी निशा के साथ जयपुर में हुई थी। दुल्हन शादी के बाद नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई।

युवती की फोटो के आधार पर मामले की जानकारी Jaipur Police समेत आसपास जिलों की पुलिस को दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

धनबाद का रहने वाला है मैरिज ब्यूरो का संचालक

जानकारी के अनुसार, NEB थाना क्षेत्र के रणजीत नगर के रहने वाले राजकुमार शर्मा ने अपने बेटे हेमंत की शादी के लिए जयपुर में एक मैरिज ब्यूरो (Marriage Bureau) संचालक बनवारी लाल से संपर्क किया था। उसके कहने पर वो जयपुर के जैन मंदिर गलता गेट के सामने गार्ड की नौकरी करने वाले मनोहर लाल से मिला।

10 जनवरी को मनोहर लाल ने राजकुमार की मुलाकात बनवारी लाल से करवाई। बनवारी लाल Jharkhand के धनबाद का रहने वाला है। वह बिहार और झारखंड की लड़कियों की शादी करने का काम करता है।

दुल्हन की मां ने मांगे ₹200000

बनवारी ने बिहार की रहने वाली निशा नामक लड़की का फोटो मंगवाकर राजकुमार को दिखाया। लड़की की फोटो देखकर राजकुमार ने अपने बेटे की शादी निशा से करने का फैसला किया।

16 जनवरी को शादी तय हो गई। शादी के लिए Jaipur में एक Hotel बुक किया गया। राजकुमार 16 जनवरी को अपने बेटे की बारात लेकर जयपुर पहुंचे। फेरों के बाद दुल्हन की मां ने राजकुमार से पति के इलाज के लिए 2 लाख रुपए उधार मांगे।

राजकुमार ने वहां मौजूद लोगों के सामने 2 लाख रुपए दे दिए। दूल्हा-दुल्हन और बारात विदा होकर 17 जनवरी की सुबह 5 बजे अलवर आ गए थे।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...