धनबाद अवैध उत्खनन ने दो को मौत की आगोश में लिया, तीन घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: बीसीसीएल के बरोरा एरिया के चिटाही गांव के पास मुराईडीह फोर ए पेच के बंद कोयला खदान में गुरुवार को अवैध उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि चाल धसने से वहां अवैध उत्खनन कर रहे दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका अलग अलग जगहों पर इलाज चल रहा है।`

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह उक्त बंद खदान ने दर्जनों लोग कोयले के अवैध उत्खनन में लगे थे। तभी अचानक खदान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा।

मौके पर चप्पल और खून के धब्बे पाए गए है

इसमें कई लोग दब गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल राहत कार्य चला कर लोगों को बाहर निकाला। लेकिन इस घटना में एक महिला और एक नाबालिग लड़की की मौत होने की बात कही जा रही है। जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद मृतकों के परिजन शव को ले भागे। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं मौके पर चप्पल और खून के धब्बे पाए गए है।

Share This Article