AJSU नेता से अभद्रता का आरोपी निजी सहायक रांची से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: विधानसभा चुनाव 2019 के जामा विधानसभा के आजसू प्रत्याशी डॉ स्टेफी टेरेसा मुर्मू से मारपीट व जाति सूचक गाली देने के आरोप में उनके ही निजी सहायक अश्विनी कुमार सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दी है।

जामा पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले में रविवार की रात छापेमारी कर नामजद आरोपी अश्विनी कुमार सिंह को रांची स्थित उनके आवास से गिरफ्तार करने में सफल रही।

मामले में आरोपी को डीजे वन तौफिकुल अहसन के न्यायालय में बयान दर्ज करा न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 वर्ष पुराने एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। व

र्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान आजसू पार्टी की जामा प्रत्याशी डॉ स्टेफी टेरेसा मुर्मू ने अपने निजी सहायक अश्विनी कुमार सिंह पर जाति सूचक गाली देने, मारपीट करने, मोबाइल और 15 हजार रुपये छिनने का आरोप लगाते हुए 14 दिसंबर 2019 को मामला दर्ज कराया गया था।

पुलिस थाना कांड संख्या 136/19 में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई थी। इस घटना के बाद से ही आरोपी दुमका छोड़ रांची चला गया था।

उल्लेखनीय है कि आजसू प्रत्याशी टेरेसा के पति संजीव कुमार बेसरा झारखंड सरकार में पर्यटन विभाग में उपसचिव के पद पर कार्यरत हैं। जो जामा थाना क्षेत्र के नाचांगड़िया पंचायत के आला डुमरिया गांव के रहनेवाले हैं।

वहीं से विधानसभा चुनाव में उनकी दूसरी पत्नी टेरेसा मुर्मू निर्दलीय चुनाव के मैदान में उतरे थे। बाद में आजसू का दामन थाम लिया था।

Share This Article