ED ने हेमंत के प्रेस सलाहकार के आवास पर बुलाया लॉकर खोलने वाला मिस्त्री, फिर…

बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के आवास पर ED की टीम रेड मार रही है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand ED RAID: बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद (Abhishek Prasad) के आवास पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ED की टीम रेड मार रही है। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में ED ने लॉकर खोलने वाले मिस्त्री को भी बुलाया। लॉकर खोलने के बाद मिस्त्री फिर चला गया।

घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात

बुधवार की सुबह-सुबह रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर पर दो गाड़ियों से ED की टीम पहुंचकर और छापेमारी कर दी। CM के प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं। किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

इनके घर पर भी चल रही छापेमारी

दूसरी ओर ED की टीम CM के मित्र कहे जाने वाले विनोद कुमार के पिस्का मोड़ स्थित आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है। इसके अलावा साहेबगंज DC रामनिवास यादव, DSP राजेंद्र दुबे समेत अन्य लोगों के ठिकानों पर भी ED की टीम रेड मार रही है।

Share This Article