डुमरी उपचुनाव : वाहन जांच के दौरान गाड़ी से 1.70 लाख रुपये जब्त

चंदनकियारी प्रखंड के विरसापुल चेकनाका (अमलाबाद ओ.पी.) से वाहन जांच के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक सर्विलांस टीम ने (JH-10 CA 8588) डैस बोर्ड से 1 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: डुमरी विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-Election) के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Kuldeep Chowdhary) के निर्देश पर जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकनाका लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार को भी सभी चेकनाकों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम (Static Surveillance Team) द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने 1 लाख 70 हजार रुपये जब्त किए।

वाहन सवार व्यक्ति द्वारा पैसे से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। इसके बाद टीम से पैसे जब्त कर लिए। इससे पहले भी वाहन जांच के क्रम में टीम को 10 लाख रुपये कैश व 1.40 लाख रुपये कैश बरामद हो चुके हैं।

डैस बोर्ड में रखे थे रूपए

चंदनकियारी प्रखंड के विरसापुल चेकनाका (अमलाबाद ओ.पी.) से वाहन जांच के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक सर्विलांस टीम ने (JH-10 CA 8588) डैस बोर्ड से 1 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए।

वाहन पर सवार व्यक्ति आदर्श कुमार वर्मा द्वारा राशि से संबंधित कोई दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद राशि को टीम ने जब्त कर लिया।

नहीं दिया कोई साक्ष्य, रूपए जब्त

नोडल पदाधिकारी सह BDO चंदनकियारी अजय कुमार वर्मा ने इस संबंध में बताया कि धनबाद जिले के पाथरडीह निवासी आदर्श कुमार वर्मा के वाहन में विरसापुल चेकनाका से जांच के दौरान टीम को डैस बोर्ड एक लाख 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

राशि से संबंधित कोई दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने के कारण राशि को टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है।

इस मामले से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो, व्यय प्रेक्षक डुमरी विधानसभा, निर्वाची पदाधिकारी डुमरी विधानसभा को सूचित कर दिया गया है। डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले के 14 चेकनाकों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम वाहनों की सघन जांच कर रही है।

Share This Article